फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two-year-old child strangled to death in Mundhapandey.

Moradabad News: मूंढापांडे में दो साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two-year-old child strangled to death in Mundhapandey.
मुरादाबाद। मूंढापांडे में पति से अलग किराये के मकान में रह रही महिला के दो साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की दादी, ताऊ और पिता ने मां पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। शुक्रवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। बच्चे की मां मीनू का दावा है कि उसके बच्चे को अचानक खून की उल्टियां आई थीं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है। अब तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सहरिया गांव निवासी सुरेंद्र ट्रक चालक है। उसने करीब 13 साल पहले हरिद्वार निवासी मीनू से शादी की थी। दंपती के दो बेटियां सलोनी और रोहिणी हैं जबकि दो बेटे अरुण और वरुण हैं। सुरेंद्र मुंबई में ट्रक चला रहा है। सुरेंद्र के भाई विजेंद्र ने बताया कि मीनू करीब ढाई माह पहले अपने चारों बच्चों को लेकर सहरिया से मूंढापांडे आ गई थी और यहीं किराये पर रह रही थी। यहां वह अलग अलग मकान में किराये पर रही और करीब 15 दिन से नरेंद्र सिंह के मकान में रह रही थी। विजेंद्र का कहना है कि उन्हें बृहस्पतिवार की शाम पता चला कि सुरेंद्र के बेटे की मौत हो गई है। उन्होंने इसकी जानकारी सुरेंद्र को फोन पर दी। इसके बाद विजेंद्र और उनकी मां शिवदेई मूंढापांडे पहुंच गए। उन्होंने देखा कि बच्चे के गले पर चोटों के निशान थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उन्होंने मीनू और उसके प्रेमी पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उधर मीनू का दावा है कि उसके बेटे को बृहस्पतिवार की दोपहर खून की उल्टियां आई थीं। वह बच्चे को लेकर अस्पताल गई थी वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि गला घोंटकर बच्चे की हत्या की गई थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्धों से पूछताछ कर सच सामने लाया जाएगा। इसके बाद बच्चे की हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

---
13 साल पहले मीनू ने सुरेंद्र से किया था प्रेम विवाह
मुरादाबाद। परिवार के लोगों का दावा है कि मीनू और सुरेंद्र के बीच करीब 13 साल पहले फोन के जरिए जान पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी। इसके बाद मीनू मूंढापांडे के सहरिया गांव में आ गई थी और सुरेंद्र से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद दोनों साथ साथ रहने लगे थे। इस दौरान मीनू को चार बच्चे हुए। सुरेंद्र के भाई विजेंद्र का आरोप है कि मीनू की एक अन्य युवक से जान पहचान हो गई। जिसके बाद सुरेंद्र और मीनू के बीच विवाद रहने लगा। मीनू का कहना है कि पति शराब पीकर उसके साथ आये दिन मारपीट करता है। जिस कारण वह अपने बच्चे को साथ लेकर मूंढापांडे में किराये के मकान में रह रही है और जीरो प्वाइंट के पास एक फैक्टरी में काम करती है। उसने अपने बच्चे की हत्या नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे का जन्म दिन मनाने पैतृक घर गई थी
मुरादाबाद। मीनू का कहना है कि 28 जून को उसके छोटे बेटे वरुण का जन्म दिन था। उसने अपने पति से फोन पर बात की थी कि वह अपने बच्चे का जन्म धूम धाम के साथ मनाना चाहती है। वह बृहस्पतिवार की सुबह सहरिया गांव में अपने घर की सफाई करने गई थी। मीनू का आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई और उसे वहां से भागा दिया था। इसके बाद वह मूंढापांडे वापस आई तो देखा कि बच्चे की तबीयत खराब है। वह उसे लेकर अस्पताल चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed