फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two women hit by train in Govind Nagar, one dead

गोविंद नगर में ट्रेन की चपेट में आईं दो महिलाएं, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two women hit by train in Govind Nagar, one dead
मुरादाबाद। कटघर के गोविंद नगर में मंगलवार रात दो महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गईं। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान बबीता (40) पत्नी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। वह बरेली के इज्जत नगर थानाक्षेत्र के राजीव नगर निवासी थी। बबीता यहां गोविंद नगर लंका बाग में अपनी रिश्तेदार भारती पाल के घर आई थी, जबकि हादसे में घायल होने वाली महिला गुड्डी पत्नी सरवन गोविंद नगर निवासी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार रात दोनों महिलाएं ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन आ गई। दोनों महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने महिलाओं को घायल अवस्था में पड़ा देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला बबीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुड्डी को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बबीता के शव का मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed