{"_id":"660f15cf54fc17e97b074479","slug":"two-women-arrested-for-misbehaving-with-police-personnel-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-376035-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: चौकी में हंगामा और पुलिस कर्मियों से अभद्रता में दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: चौकी में हंगामा और पुलिस कर्मियों से अभद्रता में दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद।
सिविल लाइंस की हरथला चौकी में हंगामा और पुलिस कर्मियों से हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाएं गिरफ्तार की हैं। बृहस्पतिवार दोपहर देानों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों महिलाएं जेल भेज दी गई हैं।
सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि सिविल लाइंस के नया गांव हरथला निवासी सानिया ने मोबाइल चोरी की तहरीर दी थी। इसी मामले में सानिया को पुलिस ने चौकी में बुलाया था। सानिया अपनी बहन अमीर जहां के साथ चौकी पहुंची थी। चौकी प्रभारी प्रबोध कुमार ने दोनों को बताया कि उनका मोबाइल लोकेंद्र नाम युवक को मिल गया था। वह मोबाइल चौकी में जमा कर गया था। चौकी प्रभारी ने मोबाइल सानिया को दिया तो वह मोबाइल लेने से इन्कार करने लगी। सानिया और उसकी बहन ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर रामगंगा विहार चौकी प्रभारी राजबेंद्र कौर, महिला सिपाही रितु पहुंची और दोनों आरोपियों से हंगामा और शोर शराबा करने का कारण पूछा तो दोनों उनसे भी भिड़ गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि एसआई रीता तेवतिया की तहरीर पर दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।