फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two trucks of betel nut and mentha caught in GST evasion

Moradabad News: जीएसटी चोरी में सुपारी और मेंथा के दो ट्रक पकड़े गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two trucks of betel nut and mentha caught in GST evasion
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग की टीम ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान जीएसटी चोरी के आरोप में सुपारी और मेंथा से लदे ट्रक को पकड़ लिया। इस मामले में दोनों कारोबारियों ने पकड़े जाने पर 31 लाख रुपये जुर्माना भरा है। जांच के दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर एक व्यवसायी का पंजीयन सेंट्रल जीएसटी ने निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -1 आरए सेठ ने बताया कि जीएसटी पोर्टल से जानकारी मिली कि बरेली के सुपारी व्यवसायी की फर्म पंजीकृत है। वह चोरी छिपे दस करोड़ का कारोबार कर चुका है, लेकिन 2023-24 की बिक्री को शून्य दर्शाया था।
विज्ञापन

उसकी गाड़ी हाईवे से गुजरने की सूचना पर राज्य कर की मोबाइल टीम सक्रिय हो गई। हाईवे पर घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। चालक ने बताया कि सुपारी से भरा ट्रक बरेली से दिल्ली के दिलशाद गार्डन जा रहा है। ट्रक पकड़े जाने पर व्यवसायी ने तत्काल साढ़े 18 लाख का जुर्माना ऑनलाइन भर दिया। इस मामले में राज्य कर विभाग ने व्यवसायी की रिपोर्ट सेंट्रल जीएसटी को भेज दिया। जांच से पता चला कि यहां उसने कार्यालय दिखाया था। वहां का मकान मालिक व्यवसायी को पहचानता तक नहीं था। इस मामले में सेंट्रल जीएसटी ने उसका पंजीकरण निरस्त कर दिया है। इसी प्रकार उत्तराखंड से पेपर रोल लेकर एक ट्रक चालक गुजरात जा रहा था। खुफिया सूचना के आधार पर राज्य कर की टीम ने ट्रक को रोक लिया। तलाशी के दौरान पेपर रोड के साथ चालक ने एक टन मेंथा लादा था। इस मामले में चालक पर 13 लाख का जुर्माना लगाया। पेपर कारोबारी ने जुर्माने की रकम का तत्काल भुगतान कर दिया। राज्य कर की टीमें दोनों कारोबारियों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed