फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two thousand unemployed people will go to Moradabad today in the hope of employment

Moradabad News: रोजगार की आस में आज मुरादाबाद जाएंगे दो हजार बेरोजगार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Two thousand unemployed people will go to Moradabad today in the hope of employment
रामपुर। मुरादाबाद में सोमवार को होने वाले मंडलीय रोजगार मेले में मिलने वाले रोजगार की आस में रामपुर के भी करीब दो हजार से ज्यादा बेरोजगार हिस्सा लेंगे। प्रशासन की ओर से इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए 18 बसों का प्रबंध किया गया है। यह सभी बसें सुबह रवाना होंगी।
विज्ञापन

सोमवार को मुरादाबाद में मंडलीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में मंडल भर से 15 हजार से ज्यादा बेरोजगारों को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में करीब 15 हजार युवाओं को रोजगार देने की कवायद होगी। इसमें मंडल भर के सभी जिलों के बेरोजगारों को बुलाया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन

रामपुर से इस कार्यक्रम में आईटीआई, पॉलीटेक्निक काॅलेज के साथ ही कौशल विकास केंद्रों में प्रशिक्षण हासिल कर रहे बेरोजगारों को बुलाया गया है। इसके लिए प्रशासन ने आईटीआई के प्रधानाचार्य डाॅ.मोहम्मद आसिफ को नोडल अधिकारी बनाया है। उन्होंने बताया कि जिले से करीब दो हजार से ज्यादा बेरोजगार युवक रोजगार मेले में हिस्सा लेंगे। मेले में 88 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। बेरोजगार युवकों को मुरादाबाद तक ले जाने के लिए 18 बसों का इंतजाम किया गया है। सोमवार की सुबह बसों को रवाना किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed