फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two teachers are teaching 100 students, somewhere there are 15 teachers for 150 students

Moradabad News: 100 छात्रों को पढ़ा रहे दो, कहीं 150 पर 15 शिक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Two teachers are teaching 100 students, somewhere there are 15 teachers for 150 students
मुरादाबाद। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षकों की संख्या में भारी विसंगति है। कहीं 100 बच्चों को दो शिक्षक ही सारे विषय पढ़ा रहे हैं। किसी विद्यालय में 100 से 150 बच्चों पर 15 शिक्षक तैनात हैं। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। उनके विषयों की पढ़ाई पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

इस विसंगति को दूर करने के लिए विभाग ने जून के अंत में एक आदेश निकाला। इसमें जनपद के अंदर विद्यालयों में शिक्षकों के समायोजन के लिए योजना बनाई गई। इसके तहत सभी विद्यालयों की शिक्षक संख्या की सूची पोर्टल पर अपलोड कर, शिक्षकों की मांग के अनुसार उनको दूसरे विद्यालयों में समायोजित किया जाना है। दो जुलाई को यह सूची पोर्टल पर अपलोड होनी थी लेकिन अब तक नहीं हो सकी है। इसके कारण मानक से अधिक शिक्षक संख्या वाले विद्यालयों से शिक्षकों का चयन कर दूसरी सूची भी नहीं बनाई गई है। 15 जुलाई तक चिह्नित अध्यापकों से प्राप्त विकल्प के आधार पर जनपद के अंदर तबादले होने हैं लेकिन अब यह संभव नहीं हो पाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार 19 जुलाई तक शिक्षकों का समायोजन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


यह है विभाग का नियम
छात्रों की संख्या शिक्षकों की संख्या
साठ तक दो
61 से 90 तीन
91 से 120 चार
121 से 200 पांच
200 से अधिक 40 छात्रों पर एक शिक्षक

इन विद्यालयों में मानक से ज्यादा हैं शिक्षक
विद्यालय का नाम शिक्षक संख्या
जूनियर हाई स्कूल गख्खरपुर कंपोजिट 16
जूनियर हाई स्कूल मनकुआ मकसूदपुर 11
जूनियर हाई स्कूल देवापुर कंपोजिट 15
जूनियर हाई स्कूल हसनगंज कंपोजिट 11
जूनियर हाई स्कूल सिरसा इनायतपुर 11
जूनियर हाई स्कूल दौलारी कंपोजिट 10
जूनियर हाई स्कूल रघुवाला कंपोजिट 11
जूनियर हाई स्कूल बूजपुर आशास 10

नोट- ये कुछ विद्यालयों की सूची है। जनपद में कई विद्यालयों में मानक से अधिक शिक्षक हैं। कुछ विद्यालयों में एक ही विषय के पांच से छह शिक्षक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों के समायोजन की तैयारी चल रही है। सूची बन गई है, जल्द ही पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर तैनाती की जाएगी। - विमलेश कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article