फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two supervisors returning from TMU hospital duty attacked

Moradabad News: टीएमयू अस्पताल ड्यूटी करके लौट रहे दो सुपरवाइजरों पर हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Two supervisors returning from TMU hospital duty attacked
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र में रविवार की रात टीएमयू से ड्यूटी कर लौट रहे दो नर्सिंग सुपरवाइजरों को 12 लोगों ने घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों सुपरवाइजरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आगरा के फतेहाबाद वसेई निवासी संजय कुमार और संभल जनपद के एचोड़ा कम्बोह निवासी सुधांशु त्यागी टीएमयू अस्पताल में नर्सिंग विभाग में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी की रात करीब आठ बजे वह ड्यूटी कर पाकबड़ा जा रहे थे। इस दौरान मोबाइल टॉवर के पास कुछ लोगों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक गिरा दी। पांच बाइकों पर सवार होकर आए करीब 12 लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। दोनों पर बेल्ट, डंडे और ईंट से हमला कर दिया। दोनों को गंभीर रूप से घायल करने के बाद हमलावर भाग गए। इसकी जानकारी मिलने पर टीएमयू का स्टाफ मौके पर पहुंच गए और दोनों को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित संजय की तहरीर पर 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टीएमयू के सुरक्षा निदेशक आरपी गुप्ता ने बताया कि घटना के समय दोनों सुपरवाइजर डयूटी समाप्त करने के बाद पाकबड़ा जा रहे थे। इस मामले कि जांच में सामने आया कि हमला नर्सिंग में काम करने वाले युवक ने अपने साथ अन्य लोगों के साथ किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सभी हमलावरों की पहचान हो चुकी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed