{"_id":"65fe5e0101bf8fef1208ff0d","slug":"two-special-trains-started-between-delhi-and-gorakhpur-will-pass-through-moradabad-station-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi Special Train: दिल्ली से गोरखपुर के बीच दो स्पेशल ट्रेन शुरू, मुरादाबाद स्टेशन से होकर गुजरेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi Special Train: दिल्ली से गोरखपुर के बीच दो स्पेशल ट्रेन शुरू, मुरादाबाद स्टेशन से होकर गुजरेंगी
Sat, 23 Mar 2024 10:14 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 23 Mar 2024 10:14 AM IST
सार
रेलवे ने होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए दो स्पेशल ट्रेन शुरू की हैं। यह रेलगाड़ियां दिल्ली से गोरखपुर रूट के लिए चलेंगी। इससे मुरादाबाद आने-जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे ने होली के मद्देनजर दो और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें शनिवार को मुरादाबाद से गुजरेंगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (04016-15) नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 22 मार्च को रात 1145 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई।
विज्ञापन
तड़के 3:15 बजे मुरादाबाद होते हुए ये ट्रेन दोपहर 1:30 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। वापसी में शनिवार शाम चार बजे गोरखपुर से चलेगी। देर रात 2:05 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। रविवार सुबह 5:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 18 अनारक्षित कोच भी होंगे, जिससे जनरल टिकट लेकर यात्री सफर कर सकें।
विज्ञापन
इसके अलावा (04018-17) नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 23 मार्च को रात 8:15 बजे नई दिल्ली से चलेगी। रात 12:05 बजे मुरादाबाद जंक्शन पर पहुंचेगी। बरेली, लखनऊ, बाराबंकी होते हुए सुबह 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
गोरखपुर से दोपहर 12 बजे रवाना होकर रात 10:05 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। देर रात 1:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।