तस्करों का सरगना फरार दो गिरफ्तार
सार
मझोला पुलिस ने आसरा कालोनी कुंदनपुर में रविवार की सुबह स्मैक बेच रहे दो लोगों को धर दबोचा लेकिन मौके से हिस्ट्रीशीटर सहित दो युवक भाग निकले। थाना प्रभारी धनंजय सिंह के अनुुसार राम तलैया चौकी प्रभारी मदन कुमार ने रविवार की सुबह कुंदनपुर स्थित आसरा कॉलोनी के पास खड़े दो युवकों को स्मैक के साथ धर दबोचा। मौके से भागने वालों में कुंदनपुर ढक्का निवासी हिस्ट्रीशीटर कुंवरपाल और चाऊ की बस्ती निवासी अमरदीप शामिल हैं।
विज्ञापन