{"_id":"61c8c213218d7708837ab143","slug":"two-polish-artisans-died-in-road-accident-city-news-mbd413996998","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो पॉलिश कारीगरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो पॉलिश कारीगरों की मौत
विज्ञापन
कुंदरकी। रविवार देर शाम मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार दो पॉलिश कारीगरों की मौत हो गई। मैनाठेर पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मैनाठेर थाना क्षेत्र में हाईवे से सटे ग्राम नूरपुर के सामने हादसा हुआ। सूचना मिलने पर मैनाठेर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तब तक बाइक सवारों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आनन फानन दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेज दिया है। वहीं हादसे को अंजाम देकर चालक अपना वाहन लेकर फरार होना बताया गया है।
मैनाठेर कोतवाल अमरनाथ वर्मा ने बताया कि हादसे में फारूख पुत्र तालिब हुसैन निवासी ग्राम बसेरा खास थाना कुंदरकी और राशिद पुत्र निहालउद्दीन निवासी मोहल्ला जयंतीपुर थाना मझोला मुरादाबाद की मौत हुई है। दोनों एक बाइक पर सवार होकर मुरादाबाद की दिशा में जा रहे थे। तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मृतक दोनों ही युवक पेशे से पॉलिश कारीगर थे और मुरादाबाद में किसी कारखाने में पॉलिश का काम करते थे। साथ ही मुरादाबाद के ही जयंतीपुर में किराए के मकान पर रह रहे थे। रविवार को ग्रामीण इलाके में किसी रिश्तेदार के घर गए और वहां से बाइक पर सवार होकर जयंतीपुर को लौट रहे थे, तभी मुरादाबाद आगरा हाईवे पर ग्राम नूरपुर के सामने हादसा हो गया।
उधर हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ परिवार वाले मोर्चरी पर भी पहुंच गए हैं। मैनाठेर कोतवाल का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूूनी कार्रवाई की जाएगी।