फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two policemen drunkenly clash in police line

Moradabad: पुलिस लाइन में शराब पीकर भिड़े दो सिपाही, जमकर मचाया उत्पात... दोनों को किया गया निलंबित

Sat, 10 Feb 2024 04:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 10 Feb 2024 04:05 AM IST
सार

मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाही नशे की हालत में एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों ने जमकर गालियां देते हुए हंगामा काटा। शिकायत के बाद दोनों को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन
Two policemen drunkenly clash in police line
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार रात दो सिपाही शराब पीकर भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर गाली गलौज और मारपीट हुई। हंगामे की सूचना मिलने पर आरआई मौके पर पहुंच गए और सिविल लाइंस थाने से पुलिस बुलाकर दोनों सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण कराया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात पुलिस लाइन में शराब पीकर दो सिपाहियों ने हंगामा कर दिया। अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मी उनसे भी अभद्रता करने लगे। पुलिस लाइन में हंगामे की सूचना मिलने पर आरआई भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों सिपाही हितेश और विपति राम को पकड़ कर मेडिकल कराया है। पुलिस लाइन में कुछ दिन पहले भी शराब पीकर अन्य पुलिस सिपाहियों में मारपीट हुई थी। तब एसएसपी ने तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें एक सिपाही घायल हो गया था। जबकि दो सिपाही जेल भेज दिए थे। बृहस्पतिवार रात हुई घटना के मामले में एसएसपी हेमराज मीना ने आरआई से जांच रिपोर्ट मांगी है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि आरआई से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed