फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two people who were victims of cyber fraud got their money back

साइबर ठगी के शिकार दो लोगों की रकम कराई वापस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two people who were victims of cyber fraud got their money back
मुरादाबाद। साइबर सेल ने सोमवार को साइबर ठगी के शिकार हुए दो लोगों की रकम वापस करा दी है। साइबर ठगों ने उनसे फोन पर कर खातों की जानकारी लेकर उनके खाते से दूसरे खातों में रकम ट्रांसफर कर ली थी।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के करुला पीर का बाजार निवासी मोहम्मद अनस ने बताया कि सिम केवाईसी का मोबाइल पर मैसेज आया था। जिसके साथ एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था। इस नंबर पर बात करने पर आरोपी ठग ने क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी लेकर 19 हजार रुपये उसके खाते से उड़ा दिए थे। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल में की थी। इसके बाद साइबर सेल ने पीड़ित की पूरी रकम वापस करा दी। दूसरा मामला नागफनी थानाक्षेत्र के दीवान का बाजार का है। यहां रहने वाले आशुतोष कुमार से अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर बात की। उसने रिश्तेदारी व जान-पहचान का हवाला देते हुए कुछ रुपयों को उसके खाते में हस्तांतरित करने की बात की। साइबर ठग की बातों में फंसकर पीड़ित आशुतोष कुमार ने एसबीआई के खाते से यूपीआई पिन डलवाकर तीन बार में पचास हजार रुपये गंवा दिए। साइबर सेल ने इस मामले में आशुतोष कुमार की पूरी रकम वापस करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed