Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two people including SP leader testified favor of Azam-Abdullah, hearing two PAN card cases will be held on 24

रामपुर कोर्ट: आजम-अब्दुल्ला के पक्ष में सपा नेता समेत दो ने दी गवाही, दो पैन कार्ड केस में 24 को होगी सुनवाई

Fri, 18 Oct 2024 07:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 07:03 PM IST
सार

आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के पक्ष में सपा नेता समेत दो लोगों ने कोर्ट में गवाही दी। इसके बाद कोर्ट ने तीन अन्य गवाहों को पेश होने का आदेश दिया। यह मामला अब 24 अक्तूबर को फिर से सुनवाई के लिए रखा गया है।

विज्ञापन
Two people including SP leader testified favor of Azam-Abdullah, hearing two PAN card cases will be held on 24
आजम खां-अब्दुल्लाह आजम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो पैन कार्ड मामले में जेल में बंद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के पक्ष में शाहबाद के सपा नेता समेत दो लोगों ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी। दोनों की गवाही पूरी होने के बाद कोर्ट ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत तीन गवाहों को पेश होने के आदेश दिए हैं। अब इस मामले की सुनवाई 24 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड रखने का मामला सिविल लाइंस थाने में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में दर्ज कराया गया था, जिसमें सपा नेता आजम खां को भी नामजद किया गया था। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां और हरदोई जेल में बंद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में उनके द्वारा पेश की गई 32 गवाहों की सूची में शामिल सपा नेता हरज्ञान सिंह यादव और जाहिद खां पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अभियोजन अधिकारी स्वदेश शर्मा ने उनसे जिरह की उनकी गवाही पूरी हो गई है। कोर्ट ने इस मामले में गवाह बनाए गए सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार समेत तीन गवाहों को तलब किया है। इस मामले की सुनवाई 24 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed