{"_id":"69484e3560a9e00421037a70","slug":"two-people-including-a-woman-follower-were-beaten-up-in-mandi-area-for-distributing-religious-books-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-796346-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: धार्मिक किताब बांटने पर मंडी क्षेत्र में महिला अनुयायी सहित दो को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: धार्मिक किताब बांटने पर मंडी क्षेत्र में महिला अनुयायी सहित दो को पीटा
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के मंडी इलाके में भी एक धर्म गुरु के अनुयायियों द्वारा रविवार दोपहर को किताब बांटने पर विरोध और मारपीट हुई। दो युवकों ने किताब बांट रही एक महिला और किताब लेने वाले व्यक्ति को पीटा तो हंगामा खड़ा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची। पुलिस ने डांट फटकार कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके पहले रामगंगा विहार में भी अनुयायियों द्वारा किताब बांटने पर हंगामा हुआ था।
सिविल लाइंस क्षेत्र के हिमगिरी कालोनी में 14 दिसंबर को महिला सहित पांच लोग एक धार्मिक किताब बांट रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति ने धार्मिक किताब लेने के बाद उसको कुछ देर तक अध्ययन किया। इसके बाद आरोप लगाया कि किताब में हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ टिप्पणी की गई है। कुछ देर में ही किताब को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। विरोध की वजह से किताब बांटने वाले भाग खड़े हुए। पुलिस ने जांच करने के बाद किताब बांटने वालों को हरथला पुलिस चौकी में बुलाया। सूचना के बाद बजरंगदल के पदाधिकारी पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। दोनों पक्ष सिविल लाइंस थाने पहुंचे थे। बातचीत के बाद विवाद का कोई समाधान नहीं निकला। इसी प्रकार रविवार को अनुयायी किताबों को बांटने के लिए मझोला क्षेत्र के मंडी क्षेत्र में पहुंच गए। अनुयायी ने एक व्यक्ति को किताब दी। इस बीच दो युवक विरोध करने के लिए पहुंच गए। विवाद के दौरान दोनों युवकों ने किताब बांट रही कटघर निवासी महिला पूजा पर डंडे से वार कर दिया। इस बीच विरोध करने पर युवकों ने किताब लेने वाले व्यक्ति को भी पीट दिया। मारपीट के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किताब बांटने वाले अनुयायियों को मंडी पुलिस चौकी लाई। किताब वितरित करने वाले लोगों ने मामले का शिकायती पत्र पुलिस को दिया है। इस बारे में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि विवाद हुआ था। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।