फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two parties face to face the construction of religious place

Moradabad News: धर्म स्थल निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two parties face to face the construction of religious place
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रतनपुर कलां गांव में धर्म स्थल निर्माण को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने दोनों पक्षों की पंचायत कराकर मामला शांत करा दिया।
रतनपुर कलां गांव में एक धर्मस्थल निमार्ण को लेकर काफी समय से दो समुदायों के बीच आपस में विवाद चल रहा है। करीब छह में पहले इस विवाद को लेकर एसडीएम बिलारी ने छत से ऊपर किसी भी निर्माण को लेकर रोक लगा दी थी। शुक्रवार को हिन्दू पक्ष इस धर्म स्थल पर छत से नीचे साफ सफाई का काम करा रहा था। इसके बाद किसी ने अफवाह फैला दी की धर्म स्थल पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद मौके पर दूसरा पक्ष भी आ गया और मामले को तनातनी हो गई।
विज्ञापन

मामले की सूचना पाकर थाना प्रभारी राजीव शर्मा भी फोर्स के साथ मौके पर आ गये। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने दोनों पक्षों को पंचायत के लिए थाने पर बुला लिया और मामले को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके मामले का हल कर दिया गया। ग्राम प्रधान पति नजाकत हुसैन ने बताया की कुछ लोग गांव का माहौल खराब करना चाहते हैं। सभी लोगों ने आपस में बैठ कर थाना प्रभारी के सामने बातचीत कर ली है। सभी समस्याओं का समाधान हो गया है। कोई विवाद नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed