{"_id":"5f5be1208ebc3e36bb77597b","slug":"two-older-people-died-and-91-new-corona-case-in-moradabad-city-news-mbd362328310","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी डाक्टर समेत कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी डाक्टर समेत कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती मुरादाबाद के बुजुर्ग निजी डाक्टर और अमरोहा निवासी संक्रमित मरीजों की शुक्रवार को मौत हो गई। कोरोना के 91 नए मरीज भी मिले हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6548 पहुंच गई है। जबकि मृतकों का आंकड़ा भी 120 हो गया है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि कांठ निवासी 65 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग बीएमएस निजी डाक्टर थे। शुगर के मरीज थे और शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे मौत हो गई। बुजुर्ग को चार सितंबर को भर्ती कराया गया था। अमरोहा निवासी 56 साल के संक्रमित ने भी सुबह साढ़े आठ बजे दम तोड़ दिया। संक्रमित को शुक्रवार सुबह ही गंभीर हालत में भर्ती किया था। शुक्रवार को 91 पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इनमें रैपिड एंटीजन में 58 मरीज हैं। पीतल बस्ती से एक, मझोला और टॉउन हॉल से 11-11, कानून गोयान से तीन, किसरौल से पांच, हरथला से छह, मूंढापांडे से एक, ताजपुर से दो, भोजपुर से तीन, ठाकुरद्वारा से दो और बिलारी से दो संक्रमित शामिल हैं।
आरटीपीसीआर और निजी लैब से 33 पॉजिटिव मिले हैं। दीनदयाल नगर सांई मंदिर के पास एक परिवार से चार साल की बच्ची और चार साल का बच्चा समेत पांच लोग संक्रमित आए हैं। टीडीआई सिटी से एक ही परिवार के तीन सदस्य भी संक्रमित हैं। इनके अलावा सिविल लाइंस, लाकड़ी फाजलपुर, विवेक विहार, प्रकाश इंकलेव, काजीपुरा, गौर ग्रेसियस, मानसरोवर कालोनी, लाइनपार, पैठ गंज, नया गांव, सीएचसी बिलारी, गोविंद नगर से संक्रमित मिले हैं।