फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two nephews of councillor arrested for murder of canteen employee, attempt to block road

Moradabad News: कैंटीन कर्मचारी की हत्या में पार्षद के दो भतीजे गिरफ्तार, जाम लगाने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two nephews of councillor arrested for murder of canteen employee, attempt to block road
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के होलिका मैदान में शुक्रवार की रात कैंटीन कर्मचारी देव ठाकुर की हत्या करने वाले आरोपी हिमांशु सिंह उर्फ मनु ठाकुर और उसके भाई अंकित ठाकुर उर्फ शिवांशु ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी भाजपा पार्षद के भतीजे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला किया कि देव उनके साथ गाली गलौज कर रहा था। शनिवार शाम मोक्षधाम जाते समय रिश्तेदार और परिवार के लोगों ने अर्थी गुलाबबाड़ी चुंगी पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। उनकी मांग थी कि इस हत्याकांड में अन्य लोग भी शामिल हैं। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

कटघर के होलिका मैदान निवासी देव ठाकुर उर्फ देवू (20) हरिद्वार में रेलवे स्टेशन पर कैंटीन में काम करता था। उसकी बीमार मां ऋषिकेश एम्स में भर्ती हैं। पिता गोविंद सिंह और भाई विष्णु ठाकुर की मौत हो चुकी है। देव शुक्रवार को हरिद्वार से अपने घर आया था। वह अपने हिस्से का मकान बेचकर मां का इलाज कराना चाहता था। देव के पड़ोस में ही भाजपा पार्षद कुलदीप नारायण के भाई रिटायर्ड रेलकर्मी हरिओम सिंह का मकान है। देव ठाकुर के चाचा श्याम सिंह ने हरिओम के बेटे हिमांशु सिंह उर्फ मनु ठाकुर, अंकित ठाकुर उर्फ शिवांशु ठाकुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है जिसमें श्याम सिंह ने बताया कि वह हनुमान मूर्ति तिराहे के पास धर्मकांटे पर मजदूरी करता है। शुक्रवार वह घर लौट रहा था। रास्ते में उसे परचून की दुकान चलाने वाले निखिल ने बताया कि उसके भतीजे की हत्या कर दी गई है। उसकी लाश मकान के बाहर पड़ी है। उसने मौके पर पहुंचकर पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे परिजन और रिश्तेदार शव लेकर गुलाबबाड़ी मोक्षधाम जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गुलाबबाड़ी चुंगी के पास अर्थी रखकर जाम लगाने की कोशिश की। उनका आरोप है कि इस हत्याकांड में हत्यारोपी दोनों भाइयों के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी की गिरफ्तारी की जाए। सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह और थाना प्रभारी संजय कुमार ने लोगों को आश्वासन दिया है कि विवेचना में जिन लोगों के नाम सामने आएंगे। सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हो गए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि देव शराब के नशे में उनके साथ गाली गलौज कर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उन्होंने हमला कर हत्या कर दी और मौके से भाग गए थे। रविवार को दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चाकू के हमले से फट गया फेफड़ा
मुरादाबाद। कटघर थाने की पुलिस ने शनिवार को देव के शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट से पता चला है कि चाकू के हमले से उसका फेफड़ा फट गया था और अंदर खून बह गया था। इसके अलावा उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं।
---
सुबह तक बदल गई कहानी, आस पड़ोस की फुटेज भी गायब
मुरादाबाद। घटना के तुरंत बाद पुलिस की ओर से बताया गया था कि देव ठाकुर का अपने चाचा श्याम सिंह से विवाद चल रहा था। देव चाचा के साथ गाली गलौज कर रहा था। पड़ोसी हरिओम और उनके बेटों ने शांत करना चाहा तो देव उनसे ही भिड़ गया था। इसी बीच हिमांशु, अंकित और उनके परिवार के लोगों ने हमलाकर हत्या कर दी थी लेकिन सुबह होते होते कहानी बदल गई। पुलिस ने इस मामले में उसके चाचा को ही वादी बताते हुए केवल दो ही लोग नामजद किए हैं। इसके अलावा आस पड़ोस के क्षेत्र में लगे कैमरों की फुटेज भी गायब हो गई है।



मेरे भांजे की हत्या में कई लोग शामिल, पुलिस करे सही जांच
मुरादाबाद। मझोला के मिलन विहार में रहने वाले गजेंद्र सिंह का कहना है कि देव ठाकुर उसका भांजा था। उसकी हत्या करने में कई लोग शामिल रहे हैं लेकिन पुलिस ने दो लोगों को ही गिरफ्तार किया है। शिवानी ठाकुर का कहना है कि इस मामले की पूरी जांच की जाए। मेरा भतीजा ऋषिकेश में अपनी मां का इलाज करा रहा था। वह घर आया तो साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई। कुछ लोग उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। आस पड़ोस की फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed