फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two more farmers died of dengue in Amroha's Sarkada Kamal village

Amroha: अमरोहा के सरकड़ा कमाल गांव में डेंगू से और दो किसानों की मौत, दिल्ली-मेरठ के अस्पतालों में तोड़ा दम

Sat, 29 Oct 2022 01:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Oct 2022 01:22 PM IST
सार

अमरोहा में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू से लगातार मौत हो रही हैं। सरकड़ा कमाल गांव में शुक्रवार की रात और दो किसानों की डेंगू से मौत हो गई। दोनों किसानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। 

विज्ञापन
Two more farmers died of dengue in Amroha's Sarkada Kamal village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमरोहा जिले में बुखार और डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। लगातार मौत हो रही हैं। सरकड़ा कमाल गांव में हालात बुरे हैं। शुक्रवार की रात और दो किसानों की डेंगू से मौत हो गई। एक ने उपचार के दौरान दिल्ली में तो दूसरे ने मेरठ में दम तोड़ा। लगातार मौत होने से बीमार लोगों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य महकमा बीमारी को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। 
विज्ञापन


जोया ब्लाकक्षेत्र के गांव सरकड़ा कमाल में किसान भूप सिंह (70) का परिवार रहता है। उनके परिवार में दो बेटे हैं। बड़े बेटे जितेंद्र भवालपुर एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। जबकि दूसरा बेटा रविंद्र लोहे के सरिया की दुकान चलाते हैं। परिजनों के मुताबिक दस दिन पहले भूप सिंह को बुखार आया था। 
विज्ञापन

27 अक्तूबर को उन्हें गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद उपचार के दौरान शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। जबकि उनकी पुत्र वधू भी डेंगू पॉजिटिव है और वह भी मेरठ के अस्पताल में भर्ती है। गांव में दूसरी मौत गजेंद्र सिंह (50) की हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे से किसान गजेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी प्रभादेवी के अलावा एक बेटा है, जो गजरौला की एक फैक्टरी में नौकरी करता है। उनकी पत्नी प्रभादेवी गांव में आशा कार्यकत्री हैं। बुखार से पीड़ित गजेंद्र सिंह को दो दिन पहले दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई और शनिवार की सुबह उनकी भी मौत हो गई। सरकड़ा कमाल गांव में लगातार मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई। 


मालूम रहे कि पांच दिन की बारिश के बाद जिला में बुखार और डेंगू ने पैर पसार लिए हैं। गांव-गांव लोग बुखार में तप रहे हैं। डेंगू और बुखार लोगों की जान लील रहा है। सरकड़ा कमाल गांव में अब तक डेंगू और बुखार से छह लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सैकड़ों लोग बीमार हैं। लगातार मौत की खबर सुनकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed