फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two more accused of IPL betting gang got bail from High Court

Moradabad News: आईपीएल सट्टा गिरोह के दो और आरोपियों को मिली हाईकोर्ट से जमानत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two more accused of IPL betting gang got bail from High Court
मुरादाबाद। आईपीएल सट्टा गिरोह के दो और आरोपियों को शुक्रवार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई जबकि एक आरोपी अभिनव को एक दिन पहले जमानत मिली थी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने 12 अप्रैल की रात सिविल लाइंस क्षेत्र में कौशल कपूर के फ्लैट में छापा मारकर आईपीएल मैचों में सट्टा लगवाने वाले गिरोह के सदस्य सुशील चौधरी, अभिनव, कौशल कपूर, विपुल, मनोज अरोरा, धर्मेंद्र कुमार, रोहित गुप्ता, हेमंत कुमार व मोहम्मद शहजादे को गिरफ्तार किया था। दो दिन बाद पुलिस ने 10वें आरोपी साहिल गुप्ता को गिरफ्तार किया था।


आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इनके गिरोह में अमित नागपाल, कमलदीप टंडन, राजदीप टंडन, मुकुल गोटेवाला, आशु रस्तोगी, विशाल डुडेजा समेत कई आरोपी शामिल हैं। इस मामले में आरोपी साहिल गुप्ता और मोहम्मद शहजादे ने अपने-अपने अधिवक्ता के जरिए जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। शुक्रवार को इस मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों को जमानत दे दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed