{"_id":"692766b7e42f30ab990e4dcc","slug":"two-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-getting-a-good-job-in-saudi-arabia-kanth-news-c-279-1-mo11005-112339-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख ठगे
Thu, 27 Nov 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। युवक को सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। युवक को मीट पैकिंग का कार्य दिया गया। हिंदू होने के कारण युवक ने काम करने से मना कर दिया।
युवक के परिजनों के अनुसार सऊदी अरब भेजते समय उसे मीट की पैकिंग का काम नहीं बताया गया था। गांव नारायणपुर छगा निवासी भीम सिंह ने इस संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पांच माह पूर्व शरीफनगर निवासी एक व्यक्ति ने ट्रैवल एजेंट बताते हुए अच्छा काम व अच्छे वेतन पर सऊदी अरब भेजने की बात कही। उसने उसके झांसे में आकर अपने पोते को सऊदी अरब में साफ सफाई के कार्य पर भिजवाने की बात कही। वह उसके झांसे में आ गया, जिस पर उसने 1,19,000 रुपये उसके खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जबकि शेष धनराशि उसे नकद दे दी। भीम सिंह के अनुसार छह जुलाई 2025 को उसने रवींद्र कुमार को सऊदी अरब भेज दिया। लेकिन वहां पर उसे साफ-सफाई की बजाय मीट पैकिंग का कार्य मिला। एजेंट से शिकायत करने पर उसने पोते को वापस बुलाने व पैसे वापस करने की बात कही। लेकिन अब अभी तक पैसे वापस नहीं किये हैं। मांगने पर टाल मटोल कर रहा है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी एजेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।