{"_id":"6988f625bbc6e8f2ae0f1b7e","slug":"two-lakh-rupees-demanded-as-dowry-woman-beaten-report-filed-against-six-people-including-husband-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-830432-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दहेज में मांगे दो लाख रुपये, महिला को पीटा, पति समेत छह पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दहेज में मांगे दो लाख रुपये, महिला को पीटा, पति समेत छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट के मामले में मझोला थाना पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मझोला थानाक्षेत्र की महिला ने एसएसपी को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उसकी शादी मई 2014 में हरिद्वार जिले के श्यामपुर थानाक्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दो लाख रुपये की मांग करने लगे।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध है और वह उन्हें घर लेकर आता था। महिला के अनुसार 28 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे पति, देवर, सास और ननदों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। मझोला थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति, देवर, ननदोई, सास और ननद समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़ और मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।