{"_id":"69791c965b575b78ec08043e","slug":"two-labourers-were-scorched-by-lightning-in-bilari-bilari-news-c-276-1-smbd1006-110708-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिलारी में बिजली गिरने से दो मजदूर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिलारी में बिजली गिरने से दो मजदूर झुलसे
Wed, 28 Jan 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। नगर में स्टेशन रोड पर पुराने ईंट भट्ठे के निकट प्लाॅटिंग में चाहरदीवारी निर्माण कर रहे दो मजदूर मंगलवार दोपहर अचानक बिजली गिरने से झुलस गए। एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के रूस्तमपुरखास गांव निवासी इकबाल 35 वर्ष और हरोरा गांव निवासी अजय 30 वर्ष राजमिस्त्री के साथ मजदूरी पर चाहरदीवारी निर्माण कर रहे थे। दोपहर में लगभग डेढ़ बजे दोनों मजदूर कार्य स्थल के निकट ही एक पेड़ के पास बैठकर खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे। इस दौरान बारिश होने लगी तभी आसमान से तेज चमक के साथ अचानक दोनों मजदूरों पर बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही दोनों मजदूर बेहोश हो गए। उनके साथ काम कर रहे अन्य राजमिस्त्री और मजदूर दौड़कर मौके पर पहुंचे।
झुलसे दोनों मजदूरों को निजी वाहन से तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बिलारी पहुंचाया यहां हालत में सुधार होने पर अजय को उपचार के लिए सीएचसी में ही भर्ती कर लिया गया जबकि उसके साथी मजदूर इकबाल की एक टांग अधिक झुलस जाने पर हालत गंभीर बनी रहने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालांकि बिलारी में चिकित्सक ने मजदूर इकबाल की हालत खतरे से बाहर बताई है।