फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car collided with tractor-trolley on the highway, two killed, two injured

हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो की जान गई, दो लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Car collided with tractor-trolley on the highway, two killed, two injured
संभल/बहजोई। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बहजोई थाना क्षेत्र के गांव ढकारी में सड़क पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार टक्करा गई। हादसे में दो लोगों मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि दूसरे घायल की हालत स्थिर बनी हुई।
विज्ञापन

गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे करीब बबराला की ओर से जा रही स्विफ्ट डिजायर कार बहजोई थाना क्षेत्र के गांव ढकारी के नजदीक हाईवे पर बल्ली से भरी पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही एंबुलेंस की सहायता से बहजोई सीएचसी भर्ती कराया। जहां कार सवार दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि चौथे व्यक्ति की हालत स्थिर बनी हुई है। जिसका उपचार किया जा रहा है। कार सवार लोग कहां से आ रहे थे इसकी पड़ताल देर रात तक पुलिस करती रही।
विज्ञापन

बहजोई थाने के इंस्पेक्टर नरेंद्र त्यागी ने बताया कि मृतक और घायलों की जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे उनके परिजनों को सूचना दी जा सके। हादसा कैसे हुआ है। इसकी भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed