फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two killed in collision of two bikes

दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two killed in collision of two bikes
मुरादाबाद। गुरुवार रात करीब साढेे नौ बजे लोधीपुर मढ़न मार्ग पर पल्लूपुरा गांव के पास दो बाइक आमने सामने से टकरा गई। दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई जबकि एक बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गुरूवार रात करीब साढे नौ बजे लोधीपुर राजपूत और असमोली मार्ग पर पल्लुपुरा गांव के पास दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर हो गई। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हरथला नया गांव निवासी आशीष (23) गांव निवासी दोस्त सुरेश सिंह के साथ संभल शादी में गया था। देर शाम दोनों दोस्त बाइक पर सवार हो कर घर वापस लौट रहे थे। दूसरी बाइक से संभल के असमोली के रामनगर निवासी कमल सिंह (21) वापस लौट रहा था। वह लोधीपुर राजपूत गांव के एक पीतल फैक्टरी में काम करता था। दोनों बाइकें जैसे ही पल्लुपुरा गांव के मोड़ पर पहुंची तो आमने-सामने टकरा गईं। दोनों बाइकों पर सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। टक्कर होने के बाद आशीष और कमल सिंह सड़क पर जा गिरे और दोनों के सिर में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर मौत हो गई। हादसे में सुुरश सिंह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed