{"_id":"68fbd742a0365a58d604c9af","slug":"two-hours-of-investigation-took-place-in-the-madrasa-and-the-staff-was-questioned-for-a-long-time-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-757104-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मदरसे में दो घंटे हुई जांच, स्टाफ से लंबी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मदरसे में दो घंटे हुई जांच, स्टाफ से लंबी पूछताछ
विज्ञापन
मुरादाबाद। मदरसे में दाखिला देने से पहले वर्जिनिटी सर्टिफिकेट (मेडिकल रिपोर्ट) मांगे जाने से हड़कंप मचा तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मदरसे में करीब दो घंटे तक जांच की। स्टाफ और छात्राओं से लंबी पूछताछ की। मदरसा प्रबंधन ने दलील दी, छात्रा की मौसी ने कॉल कर बताया था कि छात्रा करीब एक माह तक अपने पिता के साथ अकेली रही। उसकी मां मायके गई थी। छात्रा के साथ कुछ गलत हुआ है। इस कॉल के बाद मदरसा प्रशासन ने रिपोर्ट की मांग की।
मामला सामने आने के बाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने सीओ हाईवे राजेश कुमार और पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेश कुमार को जांच करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारी पुलिस टीम के साथ सुबह करीब 11 बजे मदरसा पहुंचे। टीम में महिला दरोगा और सिपाही भी शामिल किए गए। टीम ने मदरसे के रिकॉर्ड चेक किए।
इसके अलावा एडमिशन इंचार्ज और अन्य स्टाफ के अलावा छात्राओं के भी बयान दर्ज किए गए। जांच में सामने आया कि छात्रा को उसके पिता 16 जुलाई को अपने घर ले गए थे लेकिन 21 अगस्त को उसकी मां उसे छोड़ने मदरसे में पहुंची थी। इससे पहले ही किसी महिला ने मदरसे में कॉल की और बताया कि वह छात्रा की मौसी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छात्रा अपने पिता के साथ अकेली रहती है। उसकी मां अपने मायके प्रयागराज में है। उसे शक है कि चंडीगढ़ में छात्रा के साथ कुछ गलत हो रहा है। इस कॉल की वजह से मदरसा प्रशासन अलर्ट हो गया था। दोपहर करीब एक बजे टीम वापस चली गई।
कॉल करने वाली महिला की होगी जांच
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मदरसा प्रशासन की ओर से दावा किया गया कि किसी महिला ने कॉल कर उन्हें जानकारी दी थी कि छात्रा के साथ कुछ गलत हुआ है। हालांकि छात्रा और उसके पिता को कोई शिकायत नहीं थी। इसके बावजूद दाखिला करने पर मेडिकल रिपोर्ट मांगना गलत है। जिस महिला द्वारा कॉल किए जाने की बात की गई है। उसकी जांच की जाएगी कि कोई कॉल आई थी या नहीं।
अलग-अलग बयान दे रहे सचिव और उस्ताद
सोशल मीडिया पर मदरसे के सचिव अरबाब शम्सी का बयान वायरल हो रहा है। वह बता रहे हैं कि पति-पत्नी के बीच विवाद है। उनके मदरसे को बेवजह पार्टी बनाया जा रहा है। यह गलत है। मदरसे के उस्ताद मो. सलमान कहा कि मदरसे में 400 से ज्यादा छात्राएं हैं, किसी ने कभी कोई शिकायत नहीं की। हमारा गुनाह बस इतना है कि फीस मांग ली गई थी। यहां सवाल यह उठता है कि उस्ताद सच बोल रहे हैं सचिव। अगर मदरसे के पास किसी तरह की सूचना आई थी तो उन्होंने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी।
इन धाराओं में दर्ज किया गया केस
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने में पिता की तहरीर पर बीएनएस की धारा 79, 351(2),352, 316(2) और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।