{"_id":"69bf02b8ea37fab2580e0773","slug":"two-groups-pelted-stones-over-parking-of-a-truck-on-the-road-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-859201-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रोड पर ट्रक खड़ा करने के विवाद में दो गुटों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रोड पर ट्रक खड़ा करने के विवाद में दो गुटों में पथराव
विज्ञापन
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में शनिवार की सुबह ईद की नमाज के बाद दो गुटों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। पथराव और मारपीट में दो गुटों के चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
पाकबड़ा के करनपुर गांव निवासी अरशद ने पुलिस को तहरीर में बताया की वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। शुक्रवार को चालक दीपक उसका ट्रक खड़ा करने गांव में आया था। ट्रक को उसने रोड के पास ही खड़ा कर दिया था। इसके बाद पूर्व ब्लाॅक प्रमुख वाजिद और उसके बेटे जनाब अली और हैदर अली ने चालक दीपक की पिटाई कर दी थी। उसने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन बाद में मामला बिना किसी कार्रवाई ही समाप्त कर दिया गया।
अरशद ने आरोप लगाया कि शनिवार को ईद की नमाज के बाद ब्लॉक प्रमुख और उसके परिवार ने मिलकर उसके घर पर हमला बोल दिया और पूरे परिवार की पिटाई लगा दी। इसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव और मारपीट हो गई। इस मारपीट और पथराव में अरशद, उनकी पत्नी अरजेबा, उनका भाई नौमान, घायल हो गए दूसरे गुट से जनाब अली घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।