फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two groups pelted stones during Holi celebrations, woman dies

Moradabad News: होली खेलने के दौरान दो पक्षों में पथराव, महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two groups pelted stones during Holi celebrations, woman dies
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के बीजना में बुधवार की दोपहर होली खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें पत्थर लगने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर पर बाप बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भोजपुर के बीजना निवासी मुकुट सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव में होली खेली जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी जागन सिंह के परिवार के बच्चों से हमारे परिवार के बच्चों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि जागन सिंह, उनके बेटे राजीव और रिंकू के साथ लाठी-डंडे लेकर गया और उसने हमारे परिवार के लोगों पर हमला कर दिया था। इस दौरान आरोपियों ने पथराव भी किया। इस मामले में मुकुट सिंह के पिता रामकिशोर, मां लक्ष्मी देवी और बहन किरण गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्थर लगने से लक्ष्मी के सिर में गंभीर चोट लगी। परिजनों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि लक्ष्मी के सिर की हड्डियां टूट गई थीं और अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed