फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two girls, including a young woman who had gone to get medicine, are missing; report filed

Moradabad News: दवा लेने गई युवती सहित दो बालिकाएं लापता, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Jul 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 12 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two girls, including a young woman who had gone to get medicine, are missing; report filed
कांठ। थाना क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां निवासी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की शाम उसकी एक 18 और दूसरी 12 वर्षीय बेटी मोहल्ले की ही 12 वर्षीय बालिका के साथ उमरी चौराहा से दवा लेने के लिए गईं थीं लेकिन देर रात तक भी तीनों वापस घर नहीं लौटी। जिस पर इनकी आस-पड़ोस और रिश्तेदारियों में काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। पीड़ित ने रिपोर्ट में कहा है कि मोहल्ले की ही बालिका अपने साथ जेवर, नकदी, आधार कार्ड और उसकी दोनों बेटियां अपने आधार कार्ड साथ लेकर गईं हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती और दोनों बालिकाओं की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सुनीता दहिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तीनों की तलाश के लिए टीम गठित की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed