फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two friends died in a road accident while going to distribute wedding cards of a friend brother.

मुरादाबाद में दो दोस्तों की माैत: मित्र के भाई की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे, ईद से पहले चारों आए थे घर

Mon, 23 Mar 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनाठेर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनाठेर (मुरादाबाद) Updated Mon, 23 Mar 2026 01:33 AM IST
सार

मैनाठेर में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। दोनों शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे। घटना के बाद माैके पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Two friends died in a road accident while going to distribute wedding cards of a friend brother.
मैनाठेर में जान गंवाने वाले युवा - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद-संभल सड़क से सटे ग्राम लालपुर हमीर के निकट सड़क हादसे में संभल के दो दोस्तों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। जिससे कुछ ही देर में वाहनों की कतारें लग गईं। रविवार शाम करीब 8:30 बजे संभल निवासी चार दोस्त समीर, अयान, जीशान व अनस दो बाइकों से अनस के भाई सुहैल की शादी का कार्ड बांटने को बुआ और अन्य रिश्तेदारों में मुरादाबाद के मोतीबाग जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान लालपुर हमीर गांव के पास ट्रक से ओवरटेक करते समय समीर और अयान की बाइक के सामने अचानक कार आ गई, जिससे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और ट्रक के नीचे आने से संभल के मोहल्ला कोटला निवासी बाइक सवार समीर (22) और चौधरी सराय निवासी अयान (21) की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार जीशान और अनस आगे निकल गए थे।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान चालक ट्रक लेकर भाग निकला। वहीं हादसे की सूचना पर दोनों मृत युवकों के परिजनों और सगे संबंधियों में कोहराम मच गया और कुछ देर में मुरादाबाद में मॉर्चरी पर पहुंच गए। मैनाठेर कोतवाल किरन पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईद से दो दिन पहले दिल्ली से आए थे चारों दोस्त
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले समीर और अयान अपने दोस्त जीशान और अनस के साथ दिल्ली में सिलाई का काम करते थे। बताते हैं कि ईद से दो दिन पहले से ही चारों दोस्त दिल्ली से संभल को आए थे, लेकिन समीर और अयान को क्या पता था कि यह ईद उनकी जिंदगी की आखिरी ईद ही होकर रह जाएगी। आकस्मिक हादसे में समीर और अयान की मौत पर जीशान और अनस गम से बेहाल नजर आए जिसको परिजन संभालते नजर आए।

27 मार्च हो होनी है अनस के भाई की शादी 
संभल शहर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी अनस के बड़े भाई सुहैल की 27 मार्च को शादी होनी है इससे पहले से अनस अपने दोस्त समीर, अयान और जीशान के साथ शादी का कार्ड बांटने मुरादाबाद के मोतीबाग अपनी बुआ और अन्य रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे लेकिन अचानक हुए भीषण हादसे में अनस ने अपने दो दोस्त समीर और अयान को खो दिया है। इस हादसे से शादी की तैयारियां को ग्रहण लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed