फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two employees have been absent for 14 days.

Moradabad News: कंप्यूटर आपरेटर सहित दो कर्मी 14 दिनों से चल रहे गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Two employees have been absent for 14 days.
मुरादाबाद। विकास खंड बिलारी में कार्यरत चंद्र कुमार पाठक, लेखा सहायक मनरेगा एवं रमन अरोडा, कंप्यूटर ऑपरेटर मनरेगा एक फरवरी से बगैर सूचना दिए निरंतर अनुपस्थित चल रहे हैं। सीडीओ ने इस मामले में श्रम रोजगार विभाग के उपायुक्त को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने विकास भवन सभागार में गौशाला, पंचायती राज, अमृत सरोवर एवं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विकास खंड बिलारी के कंप्यूटर आपरेटर को आठ फरवरी को डोगल एक्टीवेट कराने के लिए पत्र भेजा गया था। इस मामले में बीडीओ बिलारी को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारी मूंढापांडे और कुंदरकी को भी गो आश्रय स्थल में विद्युत कनेक्शन एक सप्ताह के अंदर कराने के निर्देश दिए गए। बीडीओ को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वीसी सखी द्वारा समूहों की महिलाओं के लोन की फाइलें बैंकों में स्वीकृत के लिए लंबित है। सभी बीडीओ संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधकों से वार्ता कर लोन की फाइलें शीघ्र स्वीकृत कराएं। बीडीओ डिलारी द्वारा पीडीएस शॉप में खराब प्रगति और सीसीएल स्कीम के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। इस मामले में बीडीओ तीन दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article