फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two died of dengue, one died of fever, 42 new patients found

Moradabad News: डेंगू से दो, बुखार से एक की मौत, 42 नए मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two died of dengue, one died of fever, 42 new patients found
मुरादाबाद। कुंदरकी में डेंगू से किसान चौधरी चंद्रपाल सिंह (55) और दूध विक्रेता रियासत सैफी (45) की मौत हो गई है। दोनों को तीन दिन पहले बुखार आया था। निजी अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को दोनों ने दम तोड़ दिया। कुंदरकी के ही जैतपुर पट्टी गांव में बुखार से 18 वर्षीय अलाउद्दीन की जान गई है। ब्लॉक में पिछले तीन दिन में 10 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

दूध विक्रेता रियासत के परिजन पहले गांव तख्तपुर हाशा के ही एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार को हालत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें लेकर मुरादाबाद जाने लगे। रास्ते में रियासत की सांसें थम गईं। वहीं, चौधरी चंद्रपाल को डेंगू के साथ पीलीया भी हो गया था। इसके अलावा उन्हें पहले से सांस की बीमारी थी। डेंगू के कारण उनके शरीर के अंदरूनी अंग खराब हो गए। परिजनों ने बताया कि उनकी प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थीं। तीन यूनिट खून भी चढ़ाया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ही उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर अलाउद्दीन के परिजनों का कहना है कि उसे चार दिन पहले बुखार आया था। गांव में ही एक डॉक्टर से इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं जिले में डेंगू के 42 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से पांच देहात क्षेत्र के हैं। जबकि 22 शहरी क्षेत्र के नागरिक हैं। इसके अलावा 15 मरीजों की रिपोर्ट कार्ड टेस्ट में पॉजीटिव आई है। नए मरीजों में भगतपुर टांडा, बिलारी, कुंदरकी, टाऊनहॉल, कुंदनपुर, मानसरोवर, कंजरी सराय, गोविंद नगर, सिरकोई भूड़, मिशन कंपाउंड, गोधी, आजाद नगर, डबल फाटक, बुध भजारा, सरस्वती विहार, बंगला गांव, रामगंगा विहार क्षेत्र के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed