{"_id":"65e17e7732012265a609a5b2","slug":"two-constables-molest-female-constable-in-rampur-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: दो सिपाहियों ने महिला सिपाही के साथ की छेड़छाड़, डंडे से की पिटाई; पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: दो सिपाहियों ने महिला सिपाही के साथ की छेड़छाड़, डंडे से की पिटाई; पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Fri, 01 Mar 2024 12:36 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:36 PM IST
सार
रामपुर जिले में एक महिला सिपाही के साथ दो सिपाहियों ने छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द भी बोले। हालांकि महलिा की शिकायत पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर शहर क्षेत्र में तैनात एक महिला सिपाही ने दो सिपाहियों पर छेड़खानी और मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। महिला सिपाही की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
शहर क्षेत्र में तैनात एक महिला सिपाही ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाही उसके मकान में चार माह से किराए पर रह रहे थे। 28 फरवरी की देर रात दोनों शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे, जिस पर महिला सिपाही ने विरोध किया। इस दौरान दोनों सिपाहियों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। महिला सिपाही पर डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान महिला सिपाही घायल हो गई। शोर मचाने पर दोनों आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फरार हो गए। बाद में शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपी गर्वित चौधरी और ललित यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन