फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two constable suspend

गरजे अधिवक्ता, दो सिपाही सस्पेंड

Wed, 14 Dec 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 14 Dec 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
two constable suspend
बार सभागार में आयोजित जनरल हाउस की बैठक में बोलते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को जनरल हाउस में अधिवक्ताओं ने आर पार की लड़ाई का ऐलान किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बैंक में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद अधिवक्ता एसएसपी से मिले।
विज्ञापन


उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराकर आगे की कार्रवाई का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं को शांत किया। बाद में दो और आरोपी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया। एसबीआई की सिविल लाइंस शाखा में शुक्रवार को पुलिस वालों और वकीलों की बीच विवाद हो गया था। इस विवाद में पुलिस वालों ने अधिवक्ता आबिद और नसरुद्दीन को दौड़ा दौड़ा कर पीटा था।
विज्ञापन


आबिद को चोटें आई थीं। बाद में अधिवक्ताओं ने सिविल लाइंस थाने में हंगामा किया था। इसके बाद दरोगा रामचंद्र और संदीप कुमार व दो सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लेकिन अधिवक्ताओं ने दरोगा संदीप कुमार को पहचान ने से इंकार कर दिया था। दरोगा रामचंद्र को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबीस घंटे में आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने पर अधिवक्ता शांत होकर चले गए थे। चार दिन बाद भी दरोगा की गिरफ्तारी नहीं हुई। मंगलवार को दि बार ऐसोसिएशन का जनरल हाउस लगा। जिसमें अधिवक्ताओं ने आर पास की लड़ाई का ऐलान किया।

बार अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, महा सचिव राकेश वरिष्ठ, अधिवक्ता जुनैद एजाज, प्रभात गोयल, अभिषेक भटनागर, संजीव राघव, विनय कौशिक, प्रदीप सिंहा, मनोज गुप्ता, दुष्यंत चौधरी समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने ऐलान किया कि आरोपी पुलिस वालों की गिरफ्तार होने तक आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके बाद अधिवक्ता एसएसपी से मिले। उन्होंने ने बताया कि अधिवक्ताओं को बैंक से घसीट कर थाने ले जाया गया था। 


वहां उन्हें जमीन पर बैठा गया और उनके साथ मारपीट की। एसएसपी ने आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की आश्वासन दिया है। इसके बाद अधिवक्ता चले गए। एसएसपी डीसी दुबे ने बताया कि सिपाही सुभाष कुमार और अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सुभाष सिविल लाइंस थाने में तैनात है। जबकि अमित यूपी डायल 100 पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed