फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two chain snacher arrested

लूट में बीबीए और स्नातक छात्र गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:21 AM IST
सार

प्रोफेसर की पत्नी की चेन लूटने के आरोप में मझोला पुलिस ने बीबीए और स्नातक के छात्रों को गिरफ्तार कर किया है। एसपी सिटी अखिलेश सिंह भदौरिया ने पत्रकारों को बताया कि लूट के मामले में सिविल लाइंस क्षेत्राधिकारी डॉ. अनूप कुमार के नेतृत्व में मझोला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। तलाशी के दौरान उनके पास से पुलिस ने महिला से लूटी गई चेन बरामद किया।

विज्ञापन
two chain snacher arrested

विस्तार

मुरादाबाद। प्रोफेसर की पत्नी की चेन लूटने के आरोप में मझोला पुलिस ने बीबीए और स्नातक के छात्रों को गिरफ्तार कर किया है। दोनों के पास से पुलिस ने लूटी गई चेन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे की लत और पॉकेट खर्च के लिए उन्होंने चेन लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन

बुद्धि विहार निवासी आईएफटीएम के प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा की पत्नी कल्पना मिश्रा अपने बेटे उन्मुक्त और हेरम को साथ लेकर स्कूटी से आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल के सामने 31 अगस्त को दुकान से सामान खरीदने गई थीं। सामान लेने के बाद महिला जैसे ही स्कूटी स्टार्ट की। इसी समय बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन लूट ली। इस मामले में मझोला पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश सिंह भदौरिया ने पत्रकारों को बताया कि लूट के मामले में सिविल लाइंस क्षेत्राधिकारी डॉ. अनूप कुमार के नेतृत्व में मझोला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। छानबीन के आधार पर पुलिस ने शनिवार की रात सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल के समीप बाइक सवार दो बदमाशों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से पुलिस ने महिला से लूटी गई चेन बरामद किया। पकड़े गए बदमाशों में खुशहालपुर निवासी विवेक कुमार गौतम पुत्र शिव कुमार गौतम और गुरदीप सिंह पुत्र ओम प्रकाश सिंह शामिल हैं। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह के खिलाफ 2018 में लूट के प्रयास का मुकदमा मझोला थाना में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉकेट खर्च के लिए जरायम की दुनिया में कदम रखा
पुलिस के अनुसार खुशहाहालपुर निवासी आरोपी विवेक कुमार गौतम बीबीए का छात्र है। उसके पिता अधिवक्ता है। घर में किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कत भी नहीं है। फिर भी पॉकेट खर्च के लिए वह गुरदीप सिंह के साथ चेन लूटने के लिए तैयार हो गया। उसे पता नहीं था कि जरायम की दलदल में एक बार फंसने के बाद उससे निकलना मुश्किल होता है। गुरदीप भी स्नातक का छात्र है लेकिन नशे की लत के चलते उसकी आदत खराब हो गई है। सीओ डॉ. अनूप कुमार सिंह ने बताया कि गुरदीप के दो भाई और पिता भी नौकरी करते हैं। फिर भी वह लुटेरा बनने के लिए तैयार हो गया था। 2018 में उसने लूट की कोशिश की थी। पकड़े जाने के बाद उसकी आदत में सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed