फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two cars collided on Moradabad Highway, two people injured

Moradabad News: मुरादाबाद हाईवे पर दो कारें भिड़ीं, दो लोग घायल

Sun, 26 Apr 2026 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 26 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided on Moradabad Highway, two people injured
ठाकुरद्वारा। निर्माणाधीन मुरादाबाद हाईवे पर शनिवार शाम को दो कारों में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

एक कार में सवार महिला सहित दो लोग घायल हो गए। जबकि दूसरी कार में सवार महिला सहित दो लोगों का पता नहीं चल सका। दुर्घटना हाईवे पर रघुनाथपुर और फौलादपुर के बीच में शाम करीब 6:30 बजे हुई। उत्तराखंड के काशीपुर की ओर से एक कार तेज रफ्तार से मुरादाबाद की दिशा में जा रही थी।
तभी मुरादाबाद की ओर से एक कार आ रही थी। काशीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने आगे जा रहे वाहन को ओवर टेक करने की कोशिश की तो दोनों कारों में आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

मुरादाबाद की ओर से आ रहे कार के चालक थाना डिलारी के गांव रोशनपुर तेलीपुरा निवासी आसिफ (32) के गंभीर चोटें जबकि उनकी भाभी नईमा (30) भी घायल हो गईं। उनके साथ दो वर्ष का बच्चा अव्वजुर भी था लेकिन उसके खरोंच तक नहीं आई। नईमा अपने देवर के साथ बच्चों की दवाई लेने ठाकुरद्वारा आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि काशीपुर की दिशा से आ रही कार दूसरी कार से टकराकर उछलकर दूसरी साइड में 50 मीटर दूर जाकर जाकर गिरी। सूचना पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें वहां पर दूसरी कार में सवार कोई व्यक्ति नहीं मिला। 112 डायल पुलिस ने पहले कार में सवार घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि हो सकता है कि दूसरी कार में सवार लोग किसी दूसरे अस्पताल में इलाज कराने चले गए हों। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। उधर आसिफ ने कोतवाली पहुंचकर दूसरी कार के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed