{"_id":"6841ffcf0ad23bf549043b40","slug":"two-canters-carrying-stuffed-animals-were-caught-bilari-news-c-276-1-smbd1006-107987-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पशुओं को ठूंसकर ले जा रहे दो कैंटर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पशुओं को ठूंसकर ले जा रहे दो कैंटर पकड़े
Fri, 06 Jun 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। गोरक्षकदल की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने स्टेशन रोड पर जा रहे 41 काले पशुओं से भरे दो कैंटर पकड़ लिए। पुलिस चालकों से पूछताछ करने के अलावा जांच कर रही है।
रामपुर जनपद के सैफनी इलाके से दो कैंटर पशु भरकर ला रहे थे। कैंटर के ऊपर से तिरपाल ढककर पशुओं को ऐसे छुपाया गया था ताकि उन्हें कोई देख न पाए। गोरक्षकदल बिलारी की टीम के सदस्यों को सूचना मिली कि दो कैंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में पशु भरकर वध को ले जाए जा रहे हैं। यह भी आशंका जताई गई कि कैंटर के अंदर प्रतिबंधित पशु भी छिपे हुए हो सकते हैं। इस दौरान सूचना के आधार पर गोरक्षकदल बिलारी के कार्तिक पांडेय, राज यादव, देवेंद्र यादव, इरशाद मलिक, मोहसिन अली आदि नगर में स्टेशन रोड पर रामरतन इंटर कॉलेज के पास पहुंच गए।
गोरक्षकदल टीम के सदस्यों ने सूचना देकर बिलारी पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने दोनों कैंटर को चालकों समेत थाने ले आई। दोनों कैंटर के ऊपर से तिरपाल खोलने पर उनके अंदर पांच कटरे और 31 कटियों सहित कुल 36 काले पशु निकले। गोरक्षकदल के राज यादव ने पुलिस प्रशासन से दोनों कैंटरों के चालक और परिचालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने दोनों कैंटर के चालक और परिचालक से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।