फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two brothers sentenced to 5 years imprisonment

Moradabad News: महिला से छेड़खानी में दो सगे भाइयों को 5-5 साल का कारावास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Two brothers sentenced to 5 years imprisonment
मुरादाबाद। महिला से छेड़खानी के मामले में दो दो सगे भाइयों को अदालत ने पांच साल के कठोर कारावास की सजा के साथ प्रत्येक पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ग्रामीण ने 7 मार्च 2018 को मुकदमा दर्ज कराया था। ग्रामीण ने बताया था कि उसके दो बेटे क्रिकेट मैच खेल रहे थे। तब गेंद ठाकुरद्वारा क्षेत्र के रामोवाला गणेश निवासी प्रताप सिंह और उसके भाई ऋषि पाल सिंह खेत में चली गई। आरोप है कि दोनों भाइयों ने ग्रामीणों के बेटों की पिटाई की थी। इसकी शिकायत लेकर ग्रामीण की पत्नी आरोपियों के घर गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि यहां आरोपी प्रताप और ऋषि पाल ने महिला के साथ मारपीट की और उसके साथ छेड़खानी की थी। इस दौरान महिला को जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट संदीप गुप्ता की अदालत में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक आनंद पाल सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़िता समेत आठ गवाहों ने अपने बयान अदालत में पेश होकर दर्ज कराए। अदालत ने अनुसूचित जाति की महिला से छेड़खानी के आरोप में दोनों सगे भाइयों को दोषी करार देते हुए पांच साल के कठोर कारावास की सजा के साथ प्रत्येक पर 45 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article