फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two brothers riding a bike died in a road accident

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two brothers riding a bike died in a road accident
बिलारी (मुरादाबाद)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में शाहबाद रोड पर शुक्रवार आधी रात को शादी समारोह से खाना खाकर लौट रहे दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। एक बाइक सवार की मौके पर और दूसरे की सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों के शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दोनों की मौत की खबर पर उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रामपुर जनपद के सैफनी थाना क्षेत्र में मझरा घाट गांव निवासी भूरे सैनी के बेटे ओमप्रकाश सैनी की बरात शुक्रवार शाम कोतवाली बिलारी के अमरपुरकाशी गांव में आई थी। ओमप्रकाश की बरात में शामिल होने के लिए मझरा घाट गांव निवासी खयालीराम का बेटा तिरमल सैनी (27) और रामौतार सैनी का बेटा चेतराम सैनी (38) भी अमरपुरकाशी पहुंचे थे। बरात चढ़त होने और खाना खाने के बाद देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तिरमल और चेतराम अपनी बाइक से बिलारी होते हुए मझरा घाट गांव को लौटने लगे।
विज्ञापन

जैसी ही उनकी बाइक बिलारी से चार किमी आगे शाहबाद रोड पर मिलक नगलिया जट गांव के पास पहुंची तभी पीछे से जा रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को रौंद दिया। वाहन की टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के अलावा दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए और लगभग आधे घंटे तक ऐसी ही हालत में घटना स्थल पर पड़े रहे। इस दौरान जब अन्य बराती लौटते हुए घटनास्थल से गुजरे तब उन्होंने तिरमल और चेतराम को पहचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के बुलावे पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। तिरमल सैनी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और चेतराम सैनी की हालत गंभीर बनी हुई थी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सीएचसी बिलारी पहुंचने पर चेतराम को देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक तिरमल के भाई यादराम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक तिरमल और चेतराम मझरा घाट गांव में एक ही मोहल्ले के निवासी थे और आपस में चचेरे-तहेरे भाई थे। दोनों लघु सीमांत किसान परिवार से जुड़े थे और गांव में ही खेती करते थे। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना से संबंधित मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed