फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two boys will change his sex

ब्वायफ्रेंड की खातिर करा रहे सेक्स चेेंज

Tue, 18 Oct 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 18 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
two boys will change his sex
सेक्स
अपने प्रेमियों की खातिर रायपुर (छत्तीसगढ़) के दो लड़के अपना सेक्स चेंज कराकर लड़की बनने के लिए शहर के एक अस्पताल में भर्ती हुए हैं। दोनों अपने - अपने ब्वायफ्रेंड के साथ बतौर फीमेल पार्टनर फिलहाल लिव इन रिलेशनशिप में हैं। हालांकि हाल ही में इनमें से एक का ब्रेकअप हो चुका है।
विज्ञापन


अब इस लड़के को उम्मीद है कि सेक्स चेंज कराने के बाद ब्वायफ्रेंड लौट आएगा। जबकि सात साल से ब्वायफ्रेंड के साथ रह रहा दूसरा लड़का अब अपने लिव इन पार्टनर के साथ शादी करने के लिए सेक्स चेंज कराने यहां ंपहुंचा।
विज्ञापन


डाक्टर इनमें से एक (कंचन) का ऑपरेशन मंगलवार को करेंगे जबकि दूसरे लड़के का ऑपरेशन के इसके बाद किया जाएगा। जीवन में होने जा रहे बदलाव को लेकर दोनों उत्साहित हैं। समाज स्वीकारेगा या नहीं, इसकी इन्हें फिक्र नहीं। दोनों का कहना है जिंदगी हमारी है। जैसे चाहेंगे जिएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की बनकर ब्वॉयफ्रेंड से करनी है शादी: कंचन

सोशल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट रायपुर निवासी कमलेश उर्फ कंचन (24) पुत्र सेंद्रे का कहना है कि उन्हें बचपन से ही लड़कियों की तरह रहना पसंद है। शुरू में तो घर वालों ने इस ओर अधिक ध्यान नहीं दिया, लेकिन जैसे - जैसे उम्र बढ़ी उन्हें कमलेश की हरकतें अखरने लगीं।

कंचन के दो भाई और दो बहनें हैं, वह सबसे छोटे हैं। दस साल की उम्र होते - होते जब उनके हाव भाव एकदम लड़कियों जैसे दिखने लगे तो परिजनाें को बेटे की चिंता हुई और उन्हाेंने कमलेश को लड़कों की तरह रहने की नसीहतें दीं।

कमलेश उर्फ कंचन का कहना है कि उनका जन्म जरूर लड़के के रूप में हुआ लेकिन उन्होंने खुद को कभी लड़का महसूस नहीं किया। 12 वर्ष की उम्र में कमलेश ने घर छोड़ा और किन्नरों का साथ पकड़कर अपना नाम कंचन रख लिया। यहीं रहकर पढ़ाई - लिखाई की।

कंचन का कहना है कि उन्हें किन्नरों का साथ नहीं भाया और छह साल पहले रायपुर में एनजीओ खोलकर किराए पर रहने लगे। यहां एक कंप्यूटर इंजीनियर शम्मी गुप्ता (26) से अफेयर शुरू हुआ और इसी के साथ ब्याह रचाने के लिए कमलेश अब सेक्स चेंज कराकर पूरी तरह कंचन बनने चले हैं।

कंचन का कहना है कि सोच तो पहले से ही लड़कियों की है लेकिन ऑपरेशन होने के बाद जब उनका शरीर भी पूरी तरह लड़कियों जैसा हो जाएगा तो वह अपने लिव इन पार्टनर के साथ कोर्ट मैरिज कर लेंगी।

आपरेशन के बाद पति के साथ घर बसाना हैः रंजीता


छत्तीसगढ़ में ही रायपुर शक्ति नगर निवासी जितेंद्र पुत्र गोविंद पांडे अब रंजीता (26) बन चुके हैं। रंजीता का कहना है कि उन्होंने कभी महसूस नहीं किया कि वह लड़का हैं। शुरू से ही किचन का काम और लड़कियों की तरह रहना पसंद है।

शुरू में तो उन्होंने घर वालों की डांट डपट की वजह से लड़कों की तरह रहने की भरसक कोशिशें कीं। लेकिन दस साल पहले अपने ऑरिजनल गेटअप में आ गईं। रंजीता का कहना है कि उनके घर वाले इस गेटअप को बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने किराए पर रहना शुरू कर दिया।  

रायपुर में नौकरी कर रहे महाराष्ट्र के साफ्टवेयर इंजीनियर राज वर्मा से अफेयर हुआ तो लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू कर दिया। ब्वायफ्रेंड ने चार साल साथ रखकर धोखा दे दिया। वो शक करता था और पीटता था। इसलिए पिछले दिनों ब्रेकअप हो गया।


रंजीता का कहना है कि अब ब्वायफ्रेंड नहीं, लाइफ पार्टनर चाहिए जो जिंदगी भर साथ निभा सके। इसीलिए सेक्स चेंज कराकर लड़की बनना है। ब्वायफ्रेंड लौटा तो ठीक वरना जब सबको पता चलेगा कि वह पूरी तरह लड़की बन चुकी हैं तो कोई न कोई लड़का पति के रूप में जरूर मिल जाएगा, फिर उसी के साथ गृहस्थी बसानी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed