फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two bikes collided head-on, resulting in the death of a waiter.

Moradabad News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, वेटर की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided head-on, resulting in the death of a waiter.
मूंढापांडे। थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर के पास बुधवार रात दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार वेटर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने वेटर को मृत घोषित कर दिया। मूंढापांडे के नियामतपुर इकरोटिया निवासी बबलू (26) दलपतपुर स्थित ढाबे होटल पर वेटर था। वह बुधवार रात करीब आठ बजे वह बाइक से दलपतपुर रहा था दलपतपुर बाजार के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी की टक्कर हो गई। हादसे में वेटर बबलू और दूसरी बाइक पर सवार विशाल भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन बबूल को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बबलू के परिवार में उसकी पत्नी पायल, बेटा नितिन, बेटी राखी है जबकि दूसरी बाइक सवार विशाल (25) मूंढापांडे के नियामतपुर इकरोटिया का रहने वाला है। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद बबलू का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed