फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two arrested, including the national vice president of Goraksha Vahini, for allegedly beating a young man as an accused of Gokshi.

गोकशी का आरोपी बताकर युवक को पीटने के आरोप में गोरक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two arrested, including the national vice president of Goraksha Vahini, for allegedly beating a young man as an accused of Gokshi.
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में गोकशी का आरोपी बताकर एक युवक को पीटने और उससे पचास हजार रुपये की मांग करने के आरोप में फरार चल रहे गोरक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर और उसके साथी को पुलिस ने गिररफ्तार कर लिया। इस मामले में चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के नरखेड़ा गांव निवासी जाकिर ने 24 मई को कटघर थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें जाकिर ने बताया था कि उसका भाई शाकिर स्कूटी पर मांस बेचने के लिए ले जा रहा था। जाकिर के मुताबिक मांस गोवंशीय पशु का नहीं था। इसके बावजूद कटघर थाना क्षेत्र के गांव गोट के पास 23 मई को गोरक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर और उसके साथियों ने शाकिर को घेर कर उससे 50 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर गोकशी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उसे गोकशी का आरोपी बताकर पीटना शुरू कर दिया था। कटघर पुलिस ने इस घटना के संबंध में चार आरोपियों को 24 मई को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मनोज ठाकुर और आशीष भाग गए थे। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मनोज ठाकुर निवासी नंद कालोनी पीतलबस्ती थाना कटघर और आशीष जायसवाल निवासी मोहल्ला संभल फाटक हड्डी मिल के पास थाना कटघर को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed