{"_id":"68f0114639418daadd0152ac","slug":"two-arrested-for-first-stealing-and-then-cheating-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-752313-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पहले चोरी फिर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पहले चोरी फिर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे पुलिस ने निर्माणाधीन फैक्टरियों और काॅलेजों से काॅपर की केबिल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह चोरी की गई केबिल से काॅपर निकालकर उसे बेच देता था फिर खाली केबिल में बजरी सीमेंट भरकर दिल्ली व एनसीआर के व्यापारियों को भेजकर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपियों से केबिल और 1.70 लाख रुपये बरामद किए हैं।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तीन जुलाई की रात मूंढापांडे थानाक्षेत्र में निर्माणाधीन मेडिकल काॅलेज से 300 मीटर केबिल और बैटरियां चोरी की गई थी। इस मामले में राकेश उपाध्याय ने केस दर्ज कराया था। इसके अलावा मूंढापांडे क्षेत्र के दौलरा में हिंद टर्मिनल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निर्माण के दौरान 12 अगस्त की रात 350 मीटर केबिल चोरी की गई थी। इस मामले में मैनेजर निकिल यादव की ओर से केस दर्ज कराया था।
पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। तभी 15 अगस्त को दिल्ली के सोनिया विहार थानाक्षेत्र के सभापुर निवासी अमित कुमार ने केस दर्ज कराया जिसमें उन्होंने बताया कि दौलारा निवासी जाने आलम ने उन्हें 2100 किलो कॉपर का तार बेचा था। केबिल के सिरे में असली कॉपर के टुकड़े लगे थे जबकि अंदर सीमेंट और बजरी भरी मिली। आरोपी ने उससे 8.10 लाख रुपये लिए हैं। बुधवार को मूंढापांडे थाने की पुलिस जाने आलम के पास पहुंची और उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह दौलरा गांव निवासी अपने साथी नाजिर के साथ मिलकर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और हिंद टर्मिनल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से केबिल चोरी की थी। उन्होंने केबिल से कॉपर निकाल लिया था। इसके बाद केबिल के सिरे में असली कॉपर लगाकर दिया और अंदर बजरी सीमेंट भर दिया था। दोनों ने अमित कुमार के अलावा अन्य व्यापारियों के साथ भी ठगी की थी। बुधवार शाम पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।