{"_id":"64345f4edb613222ce0ba824","slug":"two-animals-died-in-the-fire-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-112274-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आग में जलकर दो पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आग में जलकर दो पशुओं की मौत
विज्ञापन
मूंढापांडे। क्षेत्र अक्का पांडे भोजपुर स्थित घेर में आग लगने से दो पशुओं की मौत हो गई जबकि चार पशु झुलस गए। गांव निवासी राजेंद्र सिंह सोमवार दोपहर अपने परिवार के साथ खेत में गेहूं की फसल काटने गए थे।
इस दौरान कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग ने राजेंद्र के घेर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घेर में राजेंद्र के पशु बंधे थे। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दो पशुओंं की जलने से मौत हो चुकी थी। अगलगी की इस घटना में चार पशु गंभीर रूप से झुलसे हैं। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर परमानंद सिंह तथा लेखपाल ने मौका मुआयना किया। दलपतपुर के पशु चिकित्सक ने झुलसे पशुओं का इलाज किया।