फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two and a half lakh rupees stolen

Moradabad News: रेल कर्मी के घर से ढाई लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh rupees stolen
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे हरथला कॉलोनी में चोरों ने रेल कर्मचारी के मकान के ताले तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

रेलवे हरथला कॉलोनी निवासी सतीश चंद्र मुरादाबाद रेल मंडल में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। सात अप्रैल को वह पत्नी पुष्पा सैनी और बच्चों के साथ मकान में ताला लगाकर गिरिजा देवी दर्शन के लिए गए थे। दो दिन बाद जब वापस आए तो देखा मकान के दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। अलमारियों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब ढाई लाख रुपये की कीमत का सामान बटोर कर ले गए हैं। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed