{"_id":"5eff96b48ebc3e42ce0b6629","slug":"two-accussed-constable-suspend-city-news-mbd354634134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ सतेंद्र रस्तोगी हत्याकांड में आरोपी दो सिपाही बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ सतेंद्र रस्तोगी हत्याकांड में आरोपी दो सिपाही बर्खास्त
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद के बहुचर्चित सतेंद्र रस्तोगी हत्याकांड में आरोपी सिपाही अमरपाल और अमित कुमार को एसएसपी अमित पाठक ने बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्ती की ये कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा जांच के बाद की गई है। जबकि तीसरे सिपाही के खिलाफ जांच जारी है।
मुगलपुरा के कानूनगोयान निवासी सराफ सतेंद्र रस्तोगी की 27 जनवरी 2014 को हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मूंढापांडे थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी सैयद मंसूर आबिद और उनके चार हमराह गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। पांचों पुलिस कर्मियों के खिलाफ बर्खास्तगी कार्रवाई की भी हो चुकी है। इनमें से तीन सिपाही अमर पाल, अमित और राहुल यादव हाईकोर्ट चले गए और रिट दायर की। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें बिना नोटिस के बर्खास्त किया गया है। उनका पक्ष नहीं सुना गया। हाई कोर्ट ने बर्खास्तगी के आदेश को निरस्त करते हुए दोबारा जांच करने के आदेश दिए थे। तीनों पुलिस कर्मियों को दोबारा सेवा में ले लिया गया। इस मामले में दोबारा जांच की गई। जांच में सिपाही अमित कुमार और अमरपाल को दोषी मानते हुए एसएसपी अमित पाठक ने बर्खास्त कर दिया है। सिपाही राहुल के खिलाफ जारी है।
ये था मुरादाबाद का सतेंद्र रस्तोगी हत्याकांड
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र के कानून गोयान निवासी सतेंद्र रस्तोगी की सराफा दुकान पीर का बाजार जयंतीपुर थाना मझोला में थी। 27 जनवरी 2014 को सतेंद्र रस्तोगी दुकान से घर लौटते समय लापता हो गए थे। 28 जनवरी 2014 को सतेंद्र रस्तोगी लाश रामपुर जनपद के पटवाई थानाक्षेत्र से बरामद हुई थी। पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल की तो वहां के ग्रामीणों ने बताया था कि एक सरकारी जीप से कुछ लोग लाश पटवाई क्षेत्र में फेंक कर गए थे। उन्होंने जीप का नंबर भी पुलिस को दिया था। उस नंबर की जांच पड़ताल करने पर पता चला था कि मूंढापांडे थाने के एसओ की सरकारी गाड़ी थी। इसके बाद तत्कालीन एसओ सैयद मंसूर आबिद और उनके चार हमराह अमर पाल, अमित, राहुल यादव और मुनींद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर सभी को जेल भेजा गया था। पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और केस कोर्ट में विचाराधीन है। सभी आरोपी जमानत पर हैं।