फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two accused running a sex racket arrested in an encounter

Moradabad News: सेक्स रैकेट चलाने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two accused running a sex racket arrested in an encounter
मुरादाबाद। लड़कियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और उनसे देह व्यापार कराने वाले विजय ठाकुर और अवनीश यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही अशोक कुमार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों आरोपी और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मझोला के कांशीराम नगर में गोशाला की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाली पिंकी और उसके सहयोगी लड़कियों की खरीद फरोख्त का धंधा भी कर रहे थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने पिछले दो माह में दो लड़कियां बेच दीं। हालांकि बेची गईं लड़कियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित लड़कियों को बरामद करने में जुटी है।
विज्ञापन

एसएसपी सतपाल अंतिल के मुताबिक सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष अमित कौशल ने बृहस्पतिवार को मझोला थाने में कांशीराम नगर निवासी पिंकी, सचिन, विजय ठाकुर और अवनीश यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी तीन लड़कियों को बंधक बनाकर देह व्यापार करा रहे थे। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली की गिरोह के सदस्य मझोला क्षेत्र के हर्बल पार्क के पास खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय ठाकुर और अवनीश यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मझोला के कांशीराम नगर के रहने वाले हैं। दोनों के पैर में गोली लगी है। जबकि सचिन मौके से भाग निकला। मुठभेड़ के दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि सचिन और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed