फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two accused of gang rape class 10 student arrested, Moradabad police searching other accused

दसवीं की छात्रा से दरिंदगी: सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को दबोचा, मुरादाबाद पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश

Mon, 05 Aug 2024 05:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 05:09 PM IST
सार

अगवानपुर में दसवीं के छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए टीम प्रयास कर रही है। घटना के बाद से पीड़ित सहमी हुई है। 

विज्ञापन
Two accused of gang rape class 10 student arrested, Moradabad police searching other accused
मुरादाबाद पुलिस गश्त के दौरान - फोटो : पुलिस

विस्तार

अगवानपुर में कक्षा 10 की छात्रा को स्कूल से ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। उनसे पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 10वीं की छात्रा है। बृहस्पतिवार को छात्रा कॉलेज गई थी। इसी दौरान शेरूवा धर्मपुर निवासी सोनू यादव छात्रा को स्कूल से अगवा कर जंगल ले गया था।
विज्ञापन


वहां मौजूद अपने चार अन्य साथियों हिमांशु, आदित्य, युवराज और विवेक कुमार निवासी महलकपुर के साथ मिलकर छात्रा से दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपियों में दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल कर दिया था। पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार की देर रात सोनू समेत पांच युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पाॅस्को एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रविवार को छात्रा का मेडिकल कराया। पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को दबोच लिया। अन्य की तलाश की जा रही है। 

सहमी हुई थी पीड़िता

सामूहिक दुष्कर्म के बाद से छात्रा सहमी हुई है। पुलिस के सामने बयान देते समय छात्रा घबरा रही थी ,लेकिन परिजन हौसला बढ़ाते रहे। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस इसी आधार पर विवेचना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed