फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two accused of assaulting and attempting to murder a youth were sent to jail.

Moradabad News: युवक से मारपीट व हत्या के प्रयास के दो आरोपी जेल भेजे

Thu, 30 Oct 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 30 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused of assaulting and attempting to murder a youth were sent to jail.
मैनाठेर (मुरादाबाद)। गांव ललवारा निवासी नूर मोहम्मद ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही सुहैल और समीर ने मिलकर उसके साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल किरन पाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में समीर और सुहैल ने बताया कि गांव के नन्हे की मंगलवार को पाकबड़ा क्षेत्र में हादसे में मौत हो गई थी। उसे देखने के लिए गए तो वहां पर गांव का नूर मोहम्मद भी था। इस दौरान उनकी नूर मोहम्मद से कहासुनी हो गई। इसके बाद जब वह वहां से जाने लगा तो उसे रास्ते में रोक लिया और सरिये व डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। हमले के बाद दोनों ललवारा से डींगरपुर जाने वाले रास्ते में गन्ने के खेत में सरिया छिपाकर भाग गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed