{"_id":"63ea98504ca4135bde0ad4de","slug":"two-accused-arrested-in-theft-of-retired-income-tax-officers-house-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-54556-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सेवानिवृत्त आयकर अफसर के घर चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सेवानिवृत्त आयकर अफसर के घर चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के रामगंगा विहार में सेवानिवृत्त आयकर अफसर के घर चोरी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रामगंगा विहार निवासी सुभाष चंद्र शर्मा आयकर विभाग में आयकर अधिकारी के पद से सेवा निवृत्त हैं। 8 फरवरी को वह परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। शनिवार शाम वापस घर आए तो चोरी की घटना की जानकारी हो पाई थी। चोर घर से तांबे व पीतल की 25 किलो की कृष्ण भगवान की मूर्ति, सात किलो पीतल की अन्य मूर्तियां, नल की टोटी समेत अन्य सामान गायब मिला था। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने सोनकपुर हरथला निवासी सोनू और प्रीत विहार निवासी रवि को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सामान भी बरामद कर लिया है। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।