फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two accused arrested in encounter, bulldozers run on houses

Moradabad News: मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, मकानों पर चला बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in encounter, bulldozers run on houses
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुलिस ने मूंढापांडे के गांव में बुधवार की रात युवती के माता-पिता और भाई को गोली मारने वाले आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी। शनिवार की देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी महफूज और भूरे खां को गिरफ्तार कर लिया। महफूज के पैर में गोली लगी है। इस कार्रवाई में सिपाही मनोज कुमार भी जख्मी हुआ है। दोनों आरोपी मुख्य आरोपी मुस्लिम के साथी हैं। उधर, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने बिलारी क्षेत्र में आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलवा दिया।
एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि मूंढापांडे के गांव में बुधवार रात फर्म कर्मी की दो बेटियों को अगवा करने की कोशिश की गई थी। विरोध करने पर आरोपियों ने फर्म कर्मी, उसकी पत्नी और बेटे को गोली मार दी थी। इस मामले में फर्म कर्मी ने आरोपी मुस्लिम, उसके पिता नन्हें, चाचा सुलेमान और आलेहसन के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। शनिवार की देर रात करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि गोलीकांड के मुख्य आरोपी मुस्लिम के साथी भदासना स्थित हवाई अड्डे के पास से गुजर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की तो वह बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के दाएं कंधे से रगड़ते हुए निकली, जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक गोली एक आरोपी के बाएं पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

घायल आरोपी की पहचान रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के गांव बैरवा निवासी ट्रक चालक महफूज के रूप में हुई। वह बिलारी थाना क्षेत्र के चौड़ा खडंजा राजा के सहसपुर में रहता है, जबकि दूसरे आरोपी भूरे खां बिलारी के थांवला गांव का निवासी है। वह भी महफूज के पास में चौड़ा खड़ंजा राजा के सहसपुर में रहता है। पुलिस ने घायल महफूज और सिपाही मनोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसकी जानकारी मिलने पर एसएसपी और एसपी सिटी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उधर, मूंढापांडे और बिलारी थाने की पुलिस राजस्व विभाग की टीम के साथ चौड़ा खड़ंजा राजा का सहसपुर पहुंची। इसके बाद दोनों आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुठभेड़ में आरोपी महफूज और भूरे खां को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने बिलारी के चौड़ा खड़ंजा राजा का सहसपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकानों का निर्माण कराया था। राजस्व विभाग की टीम की जांच पड़ताल में इसकी जानकारी हुई। प्रशासन की ओर से उनके मकानों पर बुलडोजर चलवाया गया है। उनकी अन्य संपत्तियों की भी जांच करवाई जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - सतपाल अंतिल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed